
Washington : भारत को घेरने के लिए चीन लगातार नयी चालें चलता रहता है. भारत के पड़ोसी देशों के पर डोरे डालकर उन्हें भारत के खिलाफ अपना रणनीतिक साझेदार बनाने की मंशा चीन की नीति की हिस्सा रही है. मालदीव में भी चीन तेजी से पांव पसार रहा है. उसके बढ़ते दखल ने भारत और अमेरिका को चिंता में डाल दिया है. कुछ वक्त पहले मालदीव के एक पूर्व मंत्री ने चीन पर मालदीव में जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर इस स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो भारत और अमेरिका दोनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है. इन आरोपों के बीच पेंटागन ने शनिवार को कहा कि यह अमेरिका के लिए चिंता का कारण है. पेंटागन के शीर्ष अधिकारी जोई फेल्टर ने कहा कि अमेरिका स्वतंत्र और खुले इंडिया-पेसिफिक नियमों के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन जहां तक चीनी प्रभाव की बात है, मालदीव में चिंतित करने वाली गतिविधियां देखी गई हैं. अधिकारी ने आगे कहा, ‘यह स्थिति भारत के और हमारे लिए चिंता का विषय है. अब बस यह देखना है कि इससे कैसे निपटा जाए. यह हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है.‘
इसे भी देखें- समुद्री रास्ते से भारत में घुस सकते हैं आतंकी, गोवा में अलर्ट जारी
भारत-अमेरिका की चिंता का ये है कारण
मालदीव से चीन की बढ़ती नजदीकियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े कई सवालों को जन्म दिया है, और यही भारत और अमेरिका की चिंता का विषय भी है. क्योंकि चीन और भारत के बीच समय-समय पर विवाद रहे हैं. मालदीव के साथ भी भारत के संबंधों में उस वक्त तनाव आ गया था, जब वहां के राष्ट्रपति ने फरवरी में मालदीव में आपातकाल घोषित कर दिया था. ऐसे में चीन की मालदीव से निकटता भारत के लिए कई चुनौतियां खड़ी कर सकती है.
हाल ही में अमेरिका दौरे के क्रम में मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अहमद नसीम ने आरोप लगाया था कि चीन मालदीव के आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है और वहां जमीन हथियाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है. अहमद नसीम ने यह भी कहा था कि अगर वक्त रहते कुछ नहीं किया गया तो अमेरिका और भारत दोनों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा.
इसे भी देखें- ‘लव हार्मोन’ ऑक्सीटोसिन के आयात पर भारत सरकार ने लगाई रोक, जानें क्या है कारण
चीन की गतिविधियां अनुचित : पेंटागन
पेंटागन का कहना है कि मालदीव में चीन की चहलकदमियां उन सभी देशों के लिए चिंता का विषय हैं जो रूल बेस्ड ऑर्डर चाहते हैं. पेंटागन ने कहा, ‘हम मानते हैं कि हर छोटे-बड़े राज्य के अधिकार तभी पूरे किए जा सकते हैं जब हम एक स्वतंत्र और खुले इंडिया-पेसिफिक नियम अपनाएं और नियम आधारित आदेश बनाएं. चीन की कुछ गतिविधियां, जो हमने देखी हैं, वे चिंतिंत करती हैं क्योंकि वे उन हितों के अनुरूप नहीं हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




