News Wing
Sahebganj, 16 September: साहेबगंज के बरहेट में आज एक ट्रैक्टर मालगाड़ी की चपेट में आ गया. हालांकि घटना में ट्रैक्टर चाल की जान बच गयी.
बच गयी ट्रैक्टर चालक की जान
आज अहले सुबह फरक्का एनटीपीसी की ओर से खाली मालगाड़ी आ रही थी. सिंगारक्सी मोड़ के पास खाली ट्रैक्टर मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे ट्रैक्टर का डाला कुछ दूर तक मालगाड़ी के साथ खींचता चला गया. इस घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गयी.
कुछ घंटे के लिये एमजीआर की ट्रैक ब्लॉक रही
घटना के कारण कुछ घंटे के लिये एमजीआर की ट्रैक ब्लॉक रही. ट्रैक्टर को मालगाड़ी के इंजन से अलग करने के बाद मालगाड़ी ललमटिया के लिये रवाना हुई. बता दें की ललमटिया कोल माइंस से मालगाड़ी कोयला लेकर फर्का एनटीपीसी जाती है. इस लाइन को एमजीआर कहा जाता है. इसका उपयोग कहलगांव एनटीपीसी और फर्का एनटीपीसी द्वारा किया जाता है.




