Ranchi : मांडर पुलिस ने ब्राम्बे पाली रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स दुकान से डकैती मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में बिरबल पासी, बबलू पासी, राजेश पासी, पिन्टू पासी, विशाल चौधरी उर्फ मोहन और दीपक पासी उर्फ दिनेश शामिल है. इनके पास से डकैती के 17 चांदी का सिक्का, 25 जोड़ा चांदी का बिछिया, तीन जोड़ा पायल, 38 पीस चांदी की अंगूठी, चार ताबीज, पांच लॉकेट, कानबाली एक जोड़ा, तीन सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान बरामद किये गये है. खलारी के डीएसपी पुरुषोतम कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 24 की रात प्रीति ज्वेलर्स में छह अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के दौरान एक डकैत बिरबल पासी को रंगे हाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वह गिरिडीह जिले के ताराटांड का रहने वाला था. उसके निशानदेही पर डकैती कर भागने वाले पांचों अपराधी नरकोपी थाना क्षेत्र के बाजारटांड के पास से पकड़े गये. उनके पास से डकैती किये हुए जेवर भी बरामद किये गये.
इसे भी पढ़ें- बिल्डर के विज्ञापन में झारखंड सरकार का लोगो, पीएम-सीएम की फोटो भी
दिन में करते थे रेकी, रात में चोरी
डीएसपी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किये गये सभी बंजारे हैं. जो दिन में अन्य काम के बहाने रेकी कर किसी खास दुकान को टारगेट करते हैं. इसके बाद रात को डकैती की घटना को अंजाम देते है. डीएसपी ने बताया कि इनका ठिकाना स्थायी नहीं रहता है. घटना को अंजाम देने के बाद ग्रामीण इलाकों और रेलवे स्टेशन के आस-पास जमा होकर भाग निकलते है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में दीपक पासी आसनसोल जिले में हत्या मामले में जेल जा चुका है. जबकि बिरबल पासी आर्म्स एक्ट और बबलू पासी चोरी मामले में कोतवाली से जेल जा चुका है.
इसे भी पढ़ें- मां-पत्नी से 21 माह बाद मिले कुलभूषण जाधव, बीच में थी शीशे की दीवार
छापामारी दल में ये थे शामिल
छापामारी टीम में राम नारायण सिंह, मिन्हाज आलम, रुपेश कुमार सिंह, विकास कुमार, शाह फैसल, संदीप यादव, रामदास मुर्मू सहित एसएसपी का क्यूआरटी टीम भी शामिल था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




