Uncategorized

महिला उत्पीड़न के खिलाफ जल्द ही नए सख्त कानून: गृहमंत्री शिंदे

रांचीः केंद्रीय गृह मंत्री सुशील शिंदे ने कहा कि देश भर में हुई आतंकी घटनाओं में शामिल अपराधियों का सुराग मिल रहा है। पटना ब्लास्ट हो, बोध गया, बंगलोर या हैदराबाद ब्लास्ट सभी लिंक्स मिलने लगे हैं। हम जल्द ही आतंकी घटनाओं पर नियंत्रण कर लेंगे। गृह मंत्री ने महिलाओं को आश्‍वस्त करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के खिलाफ नये और सख्त कानून बनाये जा रहे हैं।

गृह मंत्री शिंद सोमवार को रांची में थे। उन्होंने रांची विश्‍वविद्यालय द्वारा आयोजित कॉन्वोकेशन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। शिंदे ने स्नातकोत्तर के 36 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। इसमें 19 छात्राएं थीं। इस अवसर पर रांची विश्‍वविद्यालय की ओर से कुल 1800 छात्र छात्राओं को डिग्रियां दी गईं। इस अवसर पर झारखंड की शिक्षामंत्री गीताश्री उरावं, रांची विश्वmविद्यालय के कुलपति डा एन एन भगत सहित कई वरिष्ठक अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button