Uncategorized

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, जल्द खत्म होगा नक्सलवाद गृहमंत्री ने दिलाया भरोसा

Mumbai:  महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले लाल आंतक पर लगाम कसते हुए सुरक्षा बलों ने 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया. रविवार को भामरगढ़ के कासनपुर जंगल में गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई सी -60 के कमांडो और सीआरपीएफ की नौवीं टुकड़ी के जवानों के संयुक्त दल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें 16 नक्सली मारे गये. पिछले चार सालों में महाराष्ट्र में हुई सबसे बड़ी मुठभेड़ में नक्सल कमांडर और नेता साईंनाथ और सीनू भी ढेर हो गए. मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है. नक्सलियों के खिलाफ इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों का कोई जवान हताहत नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें:विपक्ष को झटका, उपराष्ट्रपति ने खारिज किया सीजेआई के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

नक्सली घटनाओं में आयी कमी

बीते कुछ महीनों में नक्सली घटनाओं में कमी आयी है. वही महाराष्ट्र पुलिस इन दिनों राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. नक्सलियों के सफाए के लिए पुलिस की तरफ से यह अभियान दो दिनों से चल रहा था.  फिलहाल इलाके व पड़ोसी जिलों जैसे चंद्रपुर व मध्य भारत के पड़ोसी राज्यों में फैसले से पुलिस ने बढ़ते खतरे से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षित बलों को तैनात किया है. बता दें कि पुलिस ने 2013 में अहेरी तालुका में गोविंदगांव में 6 नक्सलियों को मार गिराया था। पुलिस ने 2017 में सिरोनचा तालुका के कल्लाडे जंगलों में सात नक्सलियों को मार गिराया था. गौरतलब है कि देश में नक्सली गतिविधियों में कमी आई है और नक्सलियों का इलाका भी घटा है. देश के नक्सल प्रभावित 126 जिलों में से सरकार ने 44 जिलों को नक्सल मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया है. हालांकि, 8 नए जिले नक्सल प्रभावित इलाके में शामिल भी किए गए हैं. सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 35 से घटकर 30 रह गई है. बिहार और झारखंड के 5 जिले ज्यादा नक्सल प्रभावित टैग से मुक्त हो गए हैं.

जल्द खत्म होगा नक्सलवाद:राजनाथ
इधर पटना दौरे पर पहुंचे देश के गृहमंत्री ने कहा कि जल्द ही देश से नक्सलवाद समाप्त होगा. उन्होंने कहा कि
नक्सलवाद पस्त हो रहा है और यह देश से समाप्त होकर रहेगा. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में नक्सली गतिविधियों में आयी कमी के लिए नीतीश कुमार सरकार की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि पहले नक्सल संबंधी घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग मारे जाते थे लेकिन अब यह संख्या घटकर एक तिहाई हो गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि नक्सलवादियों के हौसले अब पस्त हो रहे हैं.’’ 

इसे भी पढ़ेःकठुआ में बच्ची के साथ बलात्कार न होने की ‘दैनिक जागरण’ की​ रिपोर्ट झूठी है

राजनाथ ने कहा कि हमारे जवान देश की सीमा की सुरक्षा के साथ एकता और अखंडता को बनाए रखने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन कुछ ताकतें ऐसी हैं जो कि सामाजिक समरसता को तार..तार कर देना चाहती हैं. साथ ही उन्होंने कहा जब तक हिंदुस्तान के सभी राज्यों का विकास नहीं होगा तब तक भारत दुनिया के विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा नहीं हो सकता है .
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button