रांची: झारखंड में भाजपा के अध्यक्ष रवीन्द्र राय ने एक बयान में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के संस्थापक व केंद्रीय अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी को एक हताश नेता बताया है। उन्होंने कहा कि झाविमो से इस राज्य का भला नहीं हो सकता। यह पार्टी तो खुद ही बीमार है। इसके नेता कार्यकर्ता टूटकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
राय ने बताया कि तिलैया में पूरी ईकाई ही भाजपा में शामिल हो गई जबकि हजारीबाग के किसान कोषांग के अध्यक्ष पिछले दिनों शामिल हुए हैं। राय का कहना है कि झाविमो में नेता अपने मुखिया और पार्टी के कार्यकलाप से काफी असंतुष्ट हैं। कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। वे भाजपा में आना चाहते हैं। बस, उनको दल बदल कानून रोके हुए है। बताते चलें कि स्वयं रवीन्द्र राय भी पिछले दिनों झाविमो छोड़कर भाजपा में लौटे थे और पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।




