
Kolkata : त्रिपुरा में बीजेपी की जीत से परेशान ममता ने अपना दर्द छिपाते हुए कहा कि भगवा पार्टी कभी भी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में नहीं जीत सकती है. तंज कसते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी को तिलचट्टा बताते हुए कहा कि वह पंख लगाकर मोर बनने का सपना देख रही है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2019 लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए विनाशकारी साबित होगा और पार्टी सत्ता बरकरार नहीं रख पायेगी. पश्चिम बंगाल और ओडिशा को बीजेपी की ओर से लक्ष्य बनाने पर ममता ने कहा, ऐसा कभी नहीं होगा और यह सपना ही रह जाएगा. ममता बनर्जी ने कहा कि त्रिपुरा में चुनाव परिणाम का कारण सीपीआई का आत्मसमर्पण है. इसके अलावा उऩ्होंने गठबंधन नहीं करने के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी तृणमूल कांग्रेस और स्थानीय पहाड़ी दलों के साथ गठबंधन के लिए राजी हो जाते तो परिणाम अलग हो सकते थे. उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम से बीजेपी को कई राज्यों में होने वाले चुनावों में फायदा नहीं मिलेगा.
इसे भी पढ़ेंः एनजीटी कोर्ट की टिप्पणीः राजबाला वर्मा ईमानदार नहीं, राम कृपाल कंस्ट्रक्शन को फायदा पहुंचाया, फिर भी सीएम रघुवर दास ने नहीं की कार्रवाई
इसे भी पढ़ेंः मुख्य सचिव राजबाला मुश्किल में, आधार से राशन कार्ड जोड़ने का आदेश मामले में UIDAI ने दिया जांच कर कार्रवाई का निर्देश
जीत पर खुश होने की बात नहीं है
त्रिपुरा में वामपंथ के 25 साल के शासन का अंत होने और बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता ने कहा, ऐसे राज्य में जीत पर खुश होने की बात नहीं है जहां महज 26 लाख मतदाता हैं और दो संसदीय सीट हैं. साथ ही वोट का अंतर केवल पांच फीसदी है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि बीजेपी को 50 फीसदी मत मिले जबकि सीपीआई को 45 फीसदी. यह केवल पांच फीसदी का अंतर रहा. उन्होंने कहा, बीजेपी को कर्नाटक, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हार का सामना करना पड़ेगा. गुजरात में उनके लिए नैतिक हार थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




