सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बंजारी माता के मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, लखनादौन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 26 पर परासिया गांव के करीब स्थित बंजारी माता के मंदिर में सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी, वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे।
लखनादौन थाने से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे छह श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।




