—के ई सैम—
मौलाना आजाद माइनॉरिटी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने चलाया अभियान
रांची: मौलाना आजाद माइनॉरिटी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शनिवार को चर्च रोड स्थित कार्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुहल्ले के लोगों से अपील की गयी की लोग अपने मतों का उपयोग अवश्य करें। मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसी के द्वारा सरकार के प्रतिनिधि चुने जाते हैं, जो देश को चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों ने लोगों से कहा की आप अपने मत का उपयोग अवश्य करें चाहे किसी भी पार्टी या प्रत्याशी के लिए करें मगर मतदान के दिन बूथ पर जाकर स्वयं वोट करें। इसका लाभ यह होता है की कोई गलत व्यक्ति आपके मत का दुरूपयोग भी नहीं कर सकता है और आप अपने विवेका अनुसार पसंदीदा प्रत्याशियों को चुन भी सकते हैं। इस कार्यक्रम में नफीसुल आबेदीन, हाजी सेराज, अकिलुर रहमान, मो जमील, मो जुबैर उर्फ़ भोला, शकील अहमद, मो सलाम उस्ताद, मो अख्तर उर्फ़ गांधी, जावेद अख्तर, सोहेल, खुर्शीद हस्सन रूमी, मसूद आलम, मो महबूब आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में युवा एवं बुज़ुर्ग व महिलाएं भी शामिल हुईं.




