Uncategorized

मंदिर में मानव रक्त से प्रतिमा को स्नान कराने की थी योजना, केरल सरकार ने लगायी रोक 

Thiruvanthapuram : केरल के विथुरा में मौजूद एक मंदिर में मानव रक्त से प्रतिमा को स्नान कराने की परंपरा है. अब इस पर रोक लगाने की बात कही गयी है. केरल के पर्यटन एवं देवास्वोम मंत्री कडकमपल्ली सुरेन्द्रन ने मानव रक्त से प्रतिमा को स्नान कराने की प्रस्तावित रस्म रोकने के लिए सात मार्च को अधिकारियों को आदेश दिया. फेसबुक की एक पोस्ट में सुरेन्द्रन ने कहा कि विथुरा के मंदिर में मानव रक्त से प्रतिमा को स्नान कराने की सरकार अनुमति नहीं दे सकती. 

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह : बिना गोली चले इनामी समेत 15 बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी देश का पहला मामला

 जिला क्लेक्टर रस्म रोकने की कार्रवाई करें : मंत्री

मंत्री ने पुलिस और जिला क्लेक्टर को इस रस्म को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केरल समाज में प्राचीन रस्मों और परंपराओं को वापस लाने का यह एक प्रयास है. यह न केवल अपमानजनक है, बल्कि राज्य के लिए भी खतरनाक है. देवियोद श्री विदवयरी वैदयनंधा मंदिर समिति द्वारा जारी एक नोटिस का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि सीरिंज से कई लोगों से रक्त एकत्र करने और इसके बाद काली की मूर्ति को स्नान कराने की एक योजना थी.

इसे भी पढ़ें –झारखंड हाईकोर्ट भवन निर्माण :  एल वन चुनी गयी कंपनी बढ़ा रही है 2900 फीसदी तक अपना रेट, 265 करोड़ में बनने वाला भवन बनेगा करीब 600 करोड़ की लागत से 

इसे भी पढ़ें –  अजब प्यार की गजब कहानी : पहली मुलाकात में प्यार, दूसरी में शादी, तीसरे में ब्लैकमेलिंग व बेटी का अपहरण और खूंटी पुलिस खामोश !

आदिम रिवाजों के खिलाफ आगे आने का अनुरोध किया मंत्री ने

यह कार्यक्रम 12 से 23 मार्च के बीच करने की योजना थी. सुरेन्द्रन ने कहा कि ऐसी शिकायतें है कि मंदिर इस तरह के विविध रस्मों का एक केन्द्र है. उन्होंने कहा कि ये रस्में कथित तौर पर एक सांप्रदायिक संगठन के सहयोग से की जाती है. सुरेन्द्रन ने समाज के सभी वर्गों से ऐसे आदिम रिवाजों के खिलाफ आगे आने का अनुरोध किया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button