News Wing
Ramgarh, 15 August: रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में ऐसा कुछ हुआ जैसे कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो. लेकिन यह शूटिंग नहीं बल्कि सच था. कहानी की स्क्रिप्ट कुछ यूं है.
-झारखंड सरकार में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थक रोशन लाल चौधरी के नाम पर रजिस्टर एक ट्रैक्टर को रामगढ़ की रजरप्पा पुलिस पकड़ती है.
– गाड़ी को पुलिस सुरक्षा में रजरप्पा थाना ले जाया जा रहा था.
– रजरप्पा प्रोजेक्ट के पास मंत्री जी के साथ कई समर्थक खड़े थे.
-पुलिस गाड़ी लेकर जैसे ही रजरप्पा प्रोजेक्ट के पास पहुंचती है. पुलिस के मुताबिक मंत्री के इशारे पर समर्थक पुलिस वालों पर टूट पड़ते हैं और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लेते हैं.
-पुलिस कुछ नहीं कर सकती है और घटना में एक एसआई के साथ दो और पुलिस वाले घायल हो जाते हैं.
पुलिस के सम्मान को ठेस पहुंचा और गाड़ी वापस ली
मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया. आसपास के इलाके में फोर्स भर दिया गया. पुलिस ने मंत्री जी का लिहाज छोड़ा और उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया. फौरन ही पुलिस हरकत में आयी. इस बार पूरी ताकत और पुलिस फोर्स के साथ पुलिस मैदान में उतरी और बिना किसी रोक-टोक के ट्रैक्टर को वापस थाने ले कर आ गयी.
मंत्री समेत सैकड़ों पर दर्ज हो सकती है प्राथमिकी
पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है. अंदर की खबर है कि पुलिस मामले में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी पर भी प्राथमिकी कर सकती है. साथ ही मंत्री जी के समर्थक पर भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है.




