Uncategorized

भ्रष्टों के लिए सराहनीय विधेयक : आप

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से गंभीर असहमति जताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को लोकपाल विधेयक को भ्रष्ट नेताओं के लिए ‘सराहनीय विधेयक’ करार दिया। आप के नेता कुमार विश्वास ने कहा, “देश में सामाजिक सक्रियता के लिए यह बुरा दिन है। यह हर भ्रष्ट नेता के लिए सरहानीय विधेयक है।”

राज्यसभा में संशोधन किए जाने के बाद दोबारा लोकसभा में आए लोकपाल एवं लोकायुक्त विधेयक 2011 को शोरशराबे के बीच संसद के निचले सदन ने बुधवार को पारित कर दिया। राज्यसभा में विधेयक मंगलवार को पारित किया गया था।

कुमार विश्वास ने कहा, “यह विधेयक रामलीला मैदान में लोगों से किए गए वादे के विपरीत है और धोखा है। यह भाजपा और कांग्रेस की भ्रष्टाचार के मुद्दे से लोगों का ध्यान बंटाने का प्रयास है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button