Uncategorized

भारी बमबारी के बाच सीरिया की ट्विटर गर्ल सुरक्षित

दमिश्क: सीरिया के अलेप्पो में बमबारी के बारे में अपने ट्वीट से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हुई सात वर्षीय लड़की बना अल-अबेद सुरक्षाकर्मियों व इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बीच भीषण जंग के बीच घर से भाग निकली है। उसके पिता ने हालांकि कहा है कि वह और उनका परिवार सुरक्षित है।

टेलीग्राफ की मंगलवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अबेद ने ट्वीट कर अपनी सलामती की खबर दी है।

उसने ट्वीट किया, “हैलो दोस्तों, कैसे हो? मैं सुरक्षित हूं। मेरी सेहत बिना दवा के ही सुधर रही है और भारी बमबारी हो रही है। मुझे आपकी याद आती है-बना।”

जब सीरिया की सरकार के सुरक्षाबलों का हाल में उनके घर के निकट पहुंचना शुरू हुआ, तो बना के परिवार जान बचाने के लिए घर से भाग निकले और उसके बाद ट्वीट आने का सिलसिला कम हो गया।

अकाउंट से रविवार को ट्वीट किया गया, “हम इस बात से आश्वस्त हैं कि सेना हमें पकड़ने आ रही है। हम एक दूसरे से दूसरे दिन मिलेंगे, डियर वर्ल्ड। खुदा हाफिज-फातेमा।”

अगले 24 घंटों तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके कारण उसके फॉलोअर को ‘व्हेयर इज बना’ नाम से एक हैशटैग शुरू करना पड़ा।

सोमवार रात एक ट्वीट आया, “हमले के बीच फंसे हैं। अब कहां जाएं। हर मिनट मौत जैसी लग रही है। हमारे लिए दुआ करें। खुदा हाफिज-फातेमा।”

ट्विटर पर अबेद तथा उनकी मां फातेमा के सितंबर के अंत से लेकर अब तक 211,000 फॉलोअर हो चुके हैं, क्योंकि वे अलेप्पो में युद्ध के बारे में लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button