Uncategorized

भारत विश्व पुरूष टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप के खिताबी दौड़ से बाहर

New Delhi

New Delhi, 01 December : आठवीं वरीयता प्राप्त भारत को दूसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड ने फ्रांस के मार्शेले में चल रही डब्ल्यूएसएफ विश्व पुरूष टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में आज मात देकर खिताबी दौड़ से बाहर कर दिया किया.

भारत के शीर्ष खिलाड़ी सौरव घोषाल (विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर) को छठीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी निक मैथ्यूज से पांच गेम चले कड़े मुकाबले में 11-6, 6-11,11-7, 10-12, 11-9 से शिकस्त दी. हरिंदर पाल संधू दूसरे मुकाबले में डार्यल सेल्बे के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके और सीधे गेमों में 11-2,11-4, 11-2 से हार गये. इसके बाद औपचारिक मैच में विक्रम मल्होत्रा भी कुछ खास नहीं कर सके. उन्हें जेम्स विलस्ट्रोप ने 11-4, 9-11, 11-8 से पराजित किया.

भारतीय टीम अब पांचवें से आठवें स्थान के लिये खेलेगी. इससे पहले भारतीय टीम ने महेश मनगांवकर के उम्दा प्रदर्शन के दम पर सातवीं वरीयता वाली जर्मनी को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी. महेश कोर्ट पर आये तब स्कोर 1-1 से बराबर था . उन्होंने 31 मिनट तक चले मुकाबले में 11-6, 11- 7, 11- 4 से जीत दर्ज की. विक्रम ने शुरूआती मुकाबले में रूडी रोरमूलर को 11-8, 11-1, 11-8 से हराकर भारत को बढत दिलाई थी. दूसरे मुकाबले में घोषाल को जर्मन नंबर एक सिमोन रोसनेर ने 11-9, 4 -11, 11-5, 6-11, 11-3 से हराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button