Uncategorized

भारत में साइबर सुरक्षा से संबंधित घटनाएं बढ़ीं

नई दिल्ली: देश में साइबर सुरक्षा से संबंधित घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। अक्टूबर 2016 तक यह आंकड़ा 39,730 था। एक उद्योग मंडल ने एक अध्ययन में बुधवार को यह जानकारी दी। एसोचैम-पीडब्ल्यूसी संयुक्त अध्ययन के मुताबिक, इस तरह की घटनाएं भारत में बढ़ रही हैं और बीते साल अक्टूबर तक इसकी संख्या 39,730 थी, जबकि साल 2014 में यह आंकड़ा 44,679 तथा 2015 में 49,455 था।

अध्ययन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि साइबर हमलावरों की तलाश करने व उनके खिलाफ कार्रवाई करने में लगने वाले लंबे वक्त के कारण भारत में साइबर हमलों को लेकर निवेश पर मिलने वाला रिटर्न अमेरिका जैसे विकसित राष्ट्रों की तुलना में अधिक है।

‘सिक्योरिंग द कैशलेस इकोनॉमी’ नामक एक अध्ययन के मुताबिक, साइबर सुरक्षा का पहलू महत्वपूर्ण है, क्योंकि नोटबंदी ने ई-वॉलेट सेवाओं पर जोर दिया है, जिसके कारण विभिन्न सेवाओं की प्राप्ति के लिए डिजिटल माध्यम से भुगतान को उत्साहित किया जा रहा है।

अध्ययन के मुताबिक, “जैसे-जैसे देश डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा है, इस बदलाव का प्रभाव वित्तीय सेवा के दिग्गजों को साइबर सुरक्षा की तरफ लौटने पर जोर देता है।”

अध्ययन में यह जिक्र किया गया है कि बैंकिंग प्रणाली में बीते पांच वर्षो में साइबर सुरक्षा से संबंधित घटनाओं में इजाफा हुआ है।

इंडस्ट्री चैंबर के मुताबिक, “अक्टूबर 2016 में भारतीय बैंकों के डेबिट कार्डो की गोपनीय सूचनाओं पर साइबर हमला हुआ, जिससे 32 लाख डेबिट कार्ड प्रभावित हुए।”

अध्ययन के मुताबिक, “इसलिए, साइबर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए प्रयासों की जरूरत है, क्योंकि व्यापार व नागरिक इस नई डिजिटल क्रांति को अपना रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button