‘सतगुरू होये दयाल तां सरछा पूरीऐ, सतगुरू होये दयाल मां कबहूं ना झूरीऐ’
NEWSWING
Ramgarh, 31 October : प्रकाश उत्सव को लेकर मंगलवार को 10 वें दिन की प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु भक्तिपूर्ण गुरूवाणी का गायन करते चल रहे थे. साध संगत ‘नानक जाप जपत सुख पावां, कर किरया मेरे गुण गांवा’. ‘ कौन करे कौन करे, एैसी लाल मुझ बिन कौर करे. ‘सतगुरू होये दयाल तां सरछा पूरीऐ, सतगुरू होये दयाल मां कबहूं ना झूरीऐ’ आदि गुरूवाणी का गायन करते हुए आगे बढ़ रहे थे. प्रभात फेरी गुरूद्वारा साहिब से आरंभ होकर सुभाष चौक होते हुए बिजुलिया तक पैदल गयी. वहां से प्रखंड के समीप स्थित मोहन सिंह अरोड़ा, हरपाल सिंह अरोड़ा व जसपाल सिंह अरोड़ा के आवास पहुंची. जहां हरपाल सिंह अरोड़ा की अगुवाई में निशान साहिब पर माल्यार्पण कर साध संगत का स्वागत किया गया. वहीं कमेटी की ओर से अमरजीत सिंह छाबड़ा ने हरपाल सिंह अरोड़ा को सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया. महासचिव जगजीत सिंह सोनी ने बताया कि बुधवार को अंतिम दिन की प्रभात फेरी निकाली जाएगी. उन्होंने प्रभात फेरी में साध संगत से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है.
ये थे शामिल
प्रभात फेरी में प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, जगजीत सिंह सोनी, परमदीप सिंह कालरा, इंद्रपाल सिंह सैनी, परमिंदर सिंह जस्सल, मनवीर सिंह गुजराल, प्रीतम सिंह कालरा, डॉ नरेंद्र सिंह, देवेंद्रपाल सिंह सोनी, चरणजीत कौर जौली, डॉ हरलीन कौर, जसमीत कौर सैनी, जसप्रीत कौर जौली, बिमला गुलाटी, रानी जस्सल, लवली गांधी, नरेंद्र कौर छाबड़ा, सतनाम कौर छाबड़ा, बबली सोनी सहित कई साध संगत शामिल हुए.




