Uncategorized

भारत बंद: एससी-एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध, सड़क पर उतरे लोग

कई शहरों में निकाली गयी रैली, कोयला उत्पादन भी प्रभावित

Chatra/ Hazaribagh/ Ramgarh : एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दलित संगठन सोमवार को देशभर में प्रदर्शन कर रह हैं. भारत बंद के आह्वान पर देश के अलग-अलग शहरों में दलित संगठन और उनके समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं. वही झारखंड में भी बंद का असर है. रांची में जहां बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज हुआ. वही चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में भी बंद समर्थक सड़क पर उतरे.  

इसे भी पढ़ें: भारत बंद: रांची में बंद समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी, देखें वीडियो

चतरा में निकाली गयी रैली

चतरा में भारत बंद को सफल बनाने को ले अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले विभिन्न राजनीतिक व गैर-राजनीतिक संगठनों के लोग सड़कों पर उतरे और जमकर सरकार और सुप्रीम कोर्ट के विरुद्ध नारेबाजी की. बंद समर्थकों ने दुकानों को बंद कराते हुए शहर में जनाक्रोश रैली निकाली. रैली को कांग्रेस, बसपा व राजद समेत अन्य राजनीतिक व गैर-राजनीतिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया. वही टंडवा में संचालित कोल परियोजनाओं में उत्पादन व ढुलाई का कार्य भी बाधित कर दिया.  वही लम्बी दूरी की बसें भी नहीं चली.

इसे भी पढ़ें:SC/ST एक्ट में बदलाव के खिलाफ भारत बंद, झारखंड में खासा असर-थमी रफ्तार, देखें वीडियो

हजारीबाग में सड़क पर उतरे लोग

 

हजारीबाग में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है.  बंद को सफल बनाने के लिए समर्थक सड़क पर उतरे और  हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक को जाम कर दिया है. जिससे गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी है. इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.

रामगढ़ में बंद असरदार

रामगढ़ में भी बंद का खासा असर देखने को मिला. बंद समर्थकों ने रैली निकालते हुए दुकानों, प्रतिष्ठानों को बंद कराया. इस दौरान मोदी सरकार और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी. भारत बंद के कारण कोयले के उत्पादन पर भी असर पड़ा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button