Uncategorized

भारत, चीन के निवेशकों को नेपाल का न्योता

काठमांडो: नेपाल ने भारत और चीन के निवेशकों से उसके आर्थिक विकास को तेज करने में मदद का आह्वान करते हुये पर्यटन, कृषि और ढांचागत क्षेत्र में निवेश पर जोर दिया है.

नेपाल के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठा ने कहा नेपाल दुनिया की दो उभरती आर्थिक शक्तियों के बीच में स्थित है ऐसे में आर्थिक विकास को लेकर उसके समक्ष संभावनायें और चुनौतियों दोनों हैं. उच्च आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं और चुनौतियों पर दिनभर चलने वाली संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुये श्रेष्ठा ने कृषि और जलविद्युत क्षेत्रों के प्रोत्साहन के लिये नेपाल को अपने दोनों पडोसियों से फायदा उठाने पर जोर दिया.

उन्होंने भारत और चीन के निवेशकों को नेपाल में पर्यटन, कृषि, दूरसंचार, परिवहन और ढांचागत परियोजनाओं के क्षेत्र में निवेश के लिये आमंत्रित किया. उन्होंने निवेशकों से कहा कि वह अपनी पूंजी, प्रौद्योगिकी और नई जानकारी नेपाल लेकर आयें ताकि क्षेत्र के लिये आर्थिक संभावनायें बेहतर बनाई जा सकें.

नेपाल में चीन के राजदूत यांग होलन ने इस अवसर पर कहा कि चीन विभिन्न क्षेत्रों में नेपाल और भारत के बीच दोस्ताना संबंध और सहयोग को विकसित होते देखना चाहता है. उन्होंने कहा कि चीन नेपाल के त्वरित विकास के लिये भारत के साथ मिलकर काम करनु का भी इच्छुक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button