Uncategorized

भारत की जवाबी कार्रवाई, बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजरों के 10 बंकर उड़ा दिये  

NewDelhi :  भारत–पाक सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से पीछे नहीं हट रहा है. सीमा पार से लगातार गोलीबारी जारी है. एक दिन पहले ही पाक सेना की गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गये हैं. खबरों के अनुसार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बीएसएफ ने अखनूर सेक्टर से लगे सीमाई इलाकों में पाकिस्तानी रेंजरों के 10 बंकरों को तबाह कर दिया है. रिपब्लिक टीवी के अनुसार पाकिस्तानी बंकरों की तबाही का मंजर अखनूर सेक्टर से वीडियो कैमरे में कैद किया गया है. इसके तीन फुटेज सामने आये हैं.  पहले फुटेज में गोलीबारी की तेज आवाजें हैं.  इस फुटेज में फायरिंग के बीच तेज धमाकों के बीच सीमा पार मौजूद एक निर्माण को ध्वस्त होते हुए देखा जा सकता है.  साथ ही सटीक निशाने पर गुड शॉट की आवाज भी आप सुन सकते  हैं.

इसे भी पढ़ें : गृह मंत्रालय अशांत शिलांग में केंद्रीय बलों की छह कंपनियां भेजने को तैयार

 पाकिस्तानी क्षेत्र में तेज धमाका और धुएं का गुबार  

दूसरे फुटेज में पाकिस्तानी क्षेत्र में तेज धमाका और धुएं का गुबार साफ तौर पर देखा जा सकता है.  इसमें बीएसएफ जवानों की ओर से दागा गया गोला सटीक निशाने पर लगते ही पाकिस्तानी बंकर पूरी तरह तबाह हो जाता है. इसी क्रम में पाकिस्तानी बंकर की तबाही के  तीसरे वीडियो में भी पाकिस्तानी बंकर धमाके के साथ पूरी तरह से ध्वस्त हो जाता है. कुछ माह से पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा है. भारत इस पर सख्त ऐतराज जता चुका है.  लेाकिन पाकिस्तान है कि मानता ही नहीं. जबकि भारत ने रमजान के पवित्र महीने में एकतरफा सीजफायर की घोषणा कर रखी है.  लेकिन, सीमा पार से आतंकियों को भेजने और फायरिंग की घटनाएं थमती नहीं दिखती, लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. बताया गया है कि भारतीय सुरक्षाबलों की भयंकर जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान  बातचीत की पेशकश कर रहा है. बता दें कि हर बार पाकिस्तान भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद बातचीत की पेशकश करने लगता है.

इसे भी  पढ़ें  : रोहिंग्या देश की सुरक्षा के लिए खतरा, केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र भेज कर दिये निर्देश

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि जब डिप्लोमसी फेल होती है तभी जंग होती है

संघर्षविराम उल्लंघन के मामलों के बीच पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि जब डिप्लोमसी फेल होती है तभी जंग होती है. कहा कि हमारे डिफेंस और शांति की कोशिशों को हमारी कमजोरी समझने की भूल नहीं करनी चाहिए.  हालांकि पाक आर्मी ने यह भी कहा कि भारत के साथ किसी प्रकार के जंग की फिलहाल कोई संभावना नहीं है क्योंकि दोनों ही देश परमाणु संपन्न हैं.  पाक आर्मी की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शांति की हमारी इच्छा को कमजोरी नहीं समझना चाहिए.  इसके साथ ही पाक सेना के टॉप अधिकारी ने 2018 की शुरुआत से लेकर अब तक भारत पर 1,077 बार संघर्षविराम उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया.    

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button