Bahedi (UP) : देश की केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को उनके गर्म मिजाज और तल्ख तेवरों के लिए जाना जाता है. इसकी बानगी एक बार फिर यूपी के बहेड़ी जिले में देखने तो मिली है. दरअसल बहेड़ी में मेनका गांधी का जनता दरबार लगा था, और उसमें उन्होंने एक अधिकारी की जमकर क्लास लगायी. इतना ही नहीं मंत्री ने तो अफसर को गाली तक दे डाली. इस मामले पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मेनका गांधी अफसर को अपशब्द कह रही हैं.

इसे भी पढ़ें – बोकारो : गोलगप्पे के स्वाद को लेकर खूनी खेल, एक की हत्या, एक घायल
दरअसल यह पूरा मामला कोटा सिस्टम में भष्टाचार का है. बहेड़ी में मेनका गांधी का जनता दरबार लगा था. इसमें कई लोग मौजूद थे और उन लोगों ने सप्लाई अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. इसी पर मेनका गांधी भड़क गयीं और अधिकारी पर तल्ख होते हुए बोलीं कि, ‘शर्म आनी चाहिए तुमको, क्या इज्जत है तुम्हारी, आदमी इज्जत पर जीता है, खाने पर नहीं.‘
इससे आगे मेनका गांधी ने अधिकारी को अपशब्द बोलते हुए कहा कि, ‘उसके ऊपर से लोगों का खाते हो, क्या इज्जत है तुम्हारी. यहां पर सब लोग तुम्हें यहां गंदा-गंदा बोल रहे हैं, ये क्या अच्छा लगता है तुम्हें? मेनका गांधी के इस तरह अपशब्द बोलने पर अधिकारी ने असहमति जताते और सकुचाते हुए कहा कि, ‘मैम आप ऐसा न बोलें और इससे आगे अपनी सफाई देने लगे. मेनका के अधिकारी को इस तरह से झाड़ लगाने का मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
इसे भी पढ़ें – अच्छी क्वालिटी के कोयला में डस्ट व रिजेक्ट कोल मिलाकर कंपनियों को भेजने के मामले में एक केंद्रीय एजेंसी ने शुरु की जांच
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.