Uncategorized

भाजपा सांसद ने कहा- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का आगे बढ़ना ईसाई मिशनरियों को नहीं हो रहा बर्दाश्त, तोड़ रहे मूर्तियां

Balia (UP): बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह ने दावा किया है कि भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए इसाई मिशनरियां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसाई मिशनरियों के इशारे उनके वित्तीय सहयोग से कुछ लोग मूर्तियां तोड़ने का काम कर रहे हैं. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा का आगे बढ़ना इसाई मिशनरियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है.

बलिया सांसद का बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में हाल ही में बलिया, जौनपुर, सीतापुर सहित कई स्थानों पर अम्बेडकर की मूर्तियां तोड़ने की घटनाएं हुई है. श्री सिंह ने कहा कि देश में इसाई मिशनरियों द्वारा आर्थिक सहयोग देकर व्यापक पैमाने पर हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है. मुस्लिम संस्थाओं पर भी उन्होंने मूर्ति तोड़ने का  कार्य करने का आरोप लगाया. पत्रकारों के शिलापट्ट को गेरुआ रंग से रंगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोगों को गेरुआ रंग से इतनी नफरत क्यूं है पता नहीं.

इसे भी पढ़ें – उन्नाव कांड में CBI को सेंगर ने बताया- घटना वाले दिन कानपुर में मना रहा था किसी का बर्थ डे पार्टी, पुलिस चाहे तो निकलवा ले मोबाइल का लोकेशन

भाजपा के नेता अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ने के पीछे पाकिस्तान का हाथ भी बता सकते हैं : रमाशंकर विद्यार्थी

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने भाजपा सांसद भरत सिंह के बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि भाजपा के नेता अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ने के पीछे पाकिस्तान का हाथ भी बता सकते हैं. उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि भगवान के चढ़ावे पर मलाई मारने वाली भाजपा अब अंबेडकर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. मालूम हो कि पिछले दिनों मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था. मूर्ति तोड़ने का आरोप हिंदूवादी संगठनों पर लगने के बाद इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button