News wing
Jaipur, 28 August : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मंडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की सोमवार सुबह स्वाइन फ्लू से मौत हो गई. वह 50 वर्ष की थीं.
कीर्ति कुमारी को 26 अगस्त को कोटा अस्पताल में भर्ती काराया गया था जहां उनकी बीमारी का पता चला. बाद में उन्हें जयपुर के सरकारी अस्पताल एसएमएस में भेजा गया. रविवार को जब उनकी हालत और बिगड़ गई तब उन्हें निजी अस्पताल फोर्टिस में भर्ती कराया गया.
राज्य में अब तक करीब 60 मौतें
फोर्टिस अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि सुबह के करीब 7.15 पर उनकी मृत्यु हो गई. उन्हें कल देर शाम यहां लाया गया था. चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य में स्वाइन फ्लू से इस वर्ष 1 जनवरी से 9 अगस्त तक कम से कम 59 लोगों की मौत हो चुकी है और 463 लोगों में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं.




