Uncategorized

भाजपा गरीबों की आवाज दबा रही : राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर गरीबों, जनजातीय समुदाय और वंचित वर्ग के लोगों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से कांग्रेस के विधायक और जनजातीयों के एक प्रतिनिधिमंडल से अपने आवास पर मुलाकात के बाद राहुल ने कहा, “छत्तीसगढ़ के बस्तर और अन्य इलाके से जनजातीय समुदाय के लोग मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार उनकी आवाज दबा रही है।”

उन्होंने कहा, “मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ने संसद में मुझपर व्यक्तिगत हमला किया। उनकी पार्टी के लोग हर दिन मुझपर व्यक्तिगत हमला करते हैं। मुझे इसकी फिक्र नहीं, लेकिन गरीबों व वंचितों पर जुल्म न ढाएं।”

राहुल ने यह भी कहा कि भाजपा को गरीबों और औसत व्यवसायियों पर हमले नहीं करने चाहिए। इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button