Uncategorized

भाजपा को झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेत्री अनिता दत्त ने झामुमो का दामन थामा

Garhwa : नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष का टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा नेत्री तथा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिता दत्त ने भाजपा से इस्तीफा देकर झामुमो का दामन थाम लिया. अनिता दत्त ने बताया कि मैं वर्षों से एक सिपाही की तरह भाजपा के साथ रही हूं, इसके बावजूद भी मुझे उचित सम्मान नहीं मिल पाया. वर्तमान गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी का विगत पांच वर्षों का कार्यकाल काफी विवादित रहा है.

​​​​​​​इसे भी पढ़ेंः कंबल घोटालाः एजी ने झारक्राफ्ट से धागा कंपनी और फिनिशिंग करने वाली कंपनी से पेमेंट वापस लेने को कहा

इसे भी पढ़ेंः NEWSWING EXCLUSIVE: नौ लाख कंबलों में सखी मंडलों ने बनाया सिर्फ 1.80 लाख कंबल, एक दिन में चार लाख से अधिक कंबल बनाने का बना डाला रिकॉर्ड, जानकारी के बाद भी चुप रहा झारक्राफ्ट

पिंकी केसरी का कार्यकाल विवादित रहा, फिर भी पार्टी ने उसे ही टिकट दिया : अनिता दत्त

उन्होंने आगे बताया की केशरी के कार्यकाल में टाउन हॉल मरम्मति में घोटाला हुआ, जिससे विगत चार सालों से गढ़वा की शान कहे जाने वाले टाउन हॉल बंद है. जिससे बच्चों के कार्यक्रम बाहर करने पड़ते हैं. बस स्टैंड सड़क निर्माण में अनियमितता पायी जाने के कारण आगे का विकास कार्य बाधित है. 600 रुपये मूल्य के डस्टबीन 2,900 रुपये में खरीदे गए. ये सभी अनियमितताएं जांच में सही पाये गए, इसके बावजूद भी श्रीमती केशरी को पार्टी द्वारा पुरस्कृत कर टिकट दिया गया साथ ही साथ मुझे प्रत्याशी पिंकी केशरी का प्रचार करने का भार दिया गया. इन बातों से दुखी होकर मैंने भाजपा से त्याग पत्र दे दिया. उन्होंने कहा कि झामुमो का सिद्धांत उन्हें अच्छा लगा, इसलिए झामुमो में शामिल हो गयी. झामुमो के टिकट से नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव लड़ूंगी.

इसे भी पढ़ेंः रामगढ़ : गौ रक्षा व बीफ के नाम पर अलीमुद्दीन हत्याकांड के आरोपियों में 11 को आजीवन कारावास

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button