
बड़कागांव के वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज सोनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप पर घर से उठवा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. सरोज सोनी ने एसपी को लिखे अपने आवेदन में कहा है कि टुन्नू गोप ने उन्हें अपने मोबाईल नंबर 9576170494 से उनके मोबाईल नंबर 9955583535 पर फोन किया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से उठवा कर जान से मारने की धमकी दी. एसपी को लिखे अपने आवेदन में सरोज सोनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
Hazaribagh: बड़कागांव के वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज सोनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप पर घर से उठवा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. सरोज सोनी ने एसपी को लिखे अपने आवेदन में कहा है कि टुन्नू गोप ने उन्हें अपने मोबाईल नंबर 9576170494 से उनके मोबाईल नंबर 9955583535 पर फोन किया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से उठवा कर जान से मारने की धमकी दी. एसपी को लिखे अपने आवेदन में सरोज सोनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन के समक्ष बात रखना पड़ा महंगा
मिली जानकारी के अनुसार सरोज सोनी का भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन के समक्ष अपनी बात रखना महंगा पड़ गया. गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन का कार्यक्रम मंगलवार को हज़ारीबाग़ अटल भवन भाजपा कार्यालय में था. जैन भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन के संबंध में जानकारी ले रहे थे. इसी बीच सरोज सोनी ने भाजपा महामंत्री से यह कह दिया कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन जबरन लूटी जा रही. ऐसी स्तिथि में भाजपा को जनता के साथ रहना चाहिए न कि कंपनियों के लिए जनता के साथ हो रहे अत्याचार में सहयोग करना चाहिए. हजारीबाग भाजपा और यहां के जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता में नकारात्मक छवि बन गई है जिससे भाजपा का जनाधार खिसक रहा है. यही बात जिलाध्यक्ष को नागवार गुजरी और तिलमिलार फोन पर सरोज सोनी को उठवाने और मारने की धमकी दे डाली.
इसे भी पढ़ेंः डोरण्डा कोषागार मामले में पशुपालन पदाधिकारी की गवाही, लालू की भी पेशी, धक्का-मुक्की में गिरे कई नेता

सरोज सोनी का आरोप जिलाध्यक्ष खनन कंपनियों से वसूली के लिए डालते हैं दबाव
एसपी को दिए आवेदन और मौखिक तौर पर बड़कागांव के वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज सोनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए यह कहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष की नजर बड़कागांव में खनन कंपनियों पर अवैध वसूली पर लगी रहती है. इसके लिए पूर्व में भी उनपर जिलाध्यक्ष द्वारा दबाव बनाया जाता रहा है. जिसके कारण उन्हें कंपनियों के खिलाफ बोलने पर उन्हें(सरोज सोनी)और पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश साव को पार्टी से निकाल देने की चिट्ठी जारी कर उनके ऊपर दबाव बनाया गया था. जबकि टुन्नू गोप द्वारा एनटीपीसी के घटिया कॉलोनी निर्माण पर जांच के बहाने उपहार लेने की बात सार्वजनिक हुई थी. वर्तमान में टुन्नू गोप की खुन्नस पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय की हज़ारीबाग़ में दौरे के क्रम में उनके साथ रहने और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन के पास सच्चाई रखने से तिलमिला कर मुझे धमकी दी गई है. सरोज सोनी ने यह कहा है कि प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ ही राष्ट्रीय नेताओं को भी मामले की जानकारी देंगे.
इसे भी पढ़ेंःनहीं आ रहे लोग बाज, जारी है पॉलिथीन का इस्तेमाल, निगम ने दी कार्रवाई की चेतावनी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




