
Bhagalpur: बिहार में एक बार फिर विधि व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. हाल के दिनों में कई बड़ी वारदातों के कारण नीतीश सरकार निशाने पर है. बिहार के भागलपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष की अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी.
घर में ही अपराधियों ने बनाया निशाना
कहलगांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी रामानंद कुमार कौशल ने शनिवार को बताया कि मृतक का नाम मनोज मंडल है और वे पिरपैंती थाना अंतर्गत खवासपुर गांव के निवासी थे. उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला पिरपैती थाने में दर्ज किया गया है. पुलिस हत्यारे के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है. रामानंद ने बताया कि आज सुबह जब मंडल काफी देर तक नहीं जगे, तो परिजनों को संदेह हआ, तब उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया. बाद में कमरा खोलने वे मृत मिले.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




