
Patna : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव वाली तीनों सीट पर मतगणना की सुबह आठ बजे शुरू कर दी गयी थी. आयोग के निर्देश पर अररिया, जहानाबाद और भभुआ में सुबह आठ बजे से शुरू मतगणना लगभग समाप्त होने वाली है. भभुआ सीट का नतीजा आ गया है. भभुआ सीट पर भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पाण्डेय को जीत मिली है. भाजपा की रिंकी रानी पाण्डेय ने कांग्रेस के शम्भू पटेल को 15 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है. वहीं, जहानाबाद से राजद के सुदय यादव को करीब 35 हजार वोट से जीत मिली है. अररिया में भी राजद प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं.
इसे भी पढ़ें:यूपी में बुआ-बबुआ की जोड़ी ने योगी के गढ़ गोरखपुर में भाजपा को पछाड़ा, सपा की झोली में जाती दिख रही दोनों सीटें
इसे भी पढ़ें:बिहार उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, मतगणना को लेकर सुरक्षा कड़ी
इसे भी पढ़ें:बिहार प्रशासन के 39 अधिकारी को आईएएस में प्रोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
इसे भी पढ़ें: पटना को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात, इसी साल शुरू होगा काम




