
Ranchi: प्यार अंधा होता है यह जुमला बार बार अपने आप को साबित कर देता है और प्यार की ताकत के बाल पर दुनिया को छोड़ आपने सगे संबंधियों को छोड़ बस अपने प्यार के साथ ही जीने मरने की कसमें खानेवालेउसी प्यार के धोखे के शिकार हो या तो अपनी जिंदगी गवांदेते या फिर ठगे जाने के दर्द तलेजिंदगी जी रहे होते हैं. प्यार में एक बार फिर धोखा हावी हो गया और इस धोखे की कीमत प्रेमिका को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी. जान भी किसने ली खुद उसके प्रेमी ने. क्या है मामला मामला तब समाने आया जब 23 जनवरी को अपने प्रेमी संग क्ष्यार का संसार बसाने के इरादे से अपना घर परिवार छोड़भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सीसीएल सौंदा सिवाना धौड़ा से निकली 25 वर्षीय बबीता कुमारी का शव पोखरिया से बरामद हुआ. बबीता न्यू बैरक भुरकुंडा निवासी राजेश कुमार साव के साथ घर से बिना किसी को बताये 23 जनवरी को निकली थी. लेकिन उसी दिन उसके प्रेमी राजेश कुमार साव ने उसकी हत्या कर उसके शव को पोखरिया के किनारेपत्थरों और खिचड़ से दबा दिया. बबीता के हत्यारे प्रेमी ने खुद ये सारी बातें पुलिस की गिरफत में आने के बाद बतायी. उसके बताये अनुसार ही पोखरिया के किनारे से बबीता का शव भी बरामद किया गया. युवती का शव मिलने के बाद उसके परिजन सदमे में थे. रो रो कर उनका बुरा हाल था.
इसे भी पढ़ेंः शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा घाटशिला बीडीओ को खरस्वती गांव के ग्रामीणों ने बनाया बंधक
छेड़खानी से तंग आ कर छात्रा ने फिनायल पी ली
एक अन्य मामले में मुगमा के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र की रहनेवाली एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आ कर फिनायल पी ली और अपनी जीवन लीला ही खत्म करने की कोशिश की. हालांकि उसे फिनायल पीते उसके दिव्यांग पिता ने देख लिया जिसके बाद तुरंत छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया. 16 वर्षीय छात्रा 10 वीं कक्षा में पढ़ती है. पीड़ित छात्रा की मां के अनुसार उसी गांव का एक युवक कई महीनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था. बार-बार फोन कर उसे धमकी भी देता था. युवक ने छात्रा को उठा लेने की भी बात कही थी. छात्रा की मां ने यह भी बताया कि उसकी बेटी ने परेशान कर रहे युवक को देखा भी नहीं था. गुरूवार को शौच के लिए जब छात्रा घर से बहार निकली तो आरोपी युवक अचानक सामने आ गया, जिससे डर कर छात्रा घर के अंदर आ गयी और फिनायल पी कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. छात्रा द्वारा आत्महत्या का प्रयास किये जाने के बाद इलाके के ग्रामीण गुस्से में हैं और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस छात्रा की मां की शिकायत के बाद भी मामले पर ध्यान नहीं दे रही.
इसे भी पढ़ेंः राजबाला व डीके पांडेय पर कार्रवाई की विपक्ष की मांग को भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने जायज ठहराया !
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




