Uncategorized

बोहेड व्हेल गहरे पानी के अंदर गीत गाती हैं

Newswing Desk :  क्या समुद्री व्हेल गाना भी गा सकती है?  इसका जवाब होगा हां. शोधकर्ताओं का दावा है कि आर्कटिक सागर में रहने वाली बोहेड व्हेल गहरे पानी के अंदर गीत गाती हैं. गौरतलब है कि धनुष के आकार के सिरवाली विशालकाय व्हेल को बोहेड नाम दिया गया है. शोधकर्ताओं ने बोहेड व्हेलों को बेहतरीन जैज आर्टिस्ट कहा है. 

इसे भी पढ़ें : काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा-10 हजार का जुर्माना बाकी सभी आरोपी बरी

शोधकर्ताओं ने 300 व्हेलों पर रिसर्च कर माइक्रोफोन के जरिए उनके गीत सुने

शोधकर्ताओं ने 2010 से 2014 के ग्रीन लैंड के पूर्व में मौजूद सागर मंह लगभग 300 व्हेलों पर रिसर्च कर माइक्रोफोन के जरिए उनके गीत सुने. इस क्रम में इन व्हेलों के गीतों की रिकॉर्डिंग की गयी. शोधकर्ताओं ने अलग-अलग सुरों में कुल 184 गीतों की पहचान की है. बताया गया कि आमतौर पर नर प्रजनन के दौरान गीत गाते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के समुद्र विज्ञानी केट स्टेफॉर्ड के अनुसार बोहेड व्हेल का यह बर्ताव सर्दियों के दिनों देखा गया है.  उस समय वे 24 घंटे समुद्र की अंधकारमय गहराई में रहते हैं और समुद्र के ऊपर बर्फ की मोटी परत जम जाती है.  साथ ही स्टैफोर्ड ने बताया कि उनके गीत एक साल के भीतर और अलग-अलग सालों में बदल जाते हैं. हमें इसका कारण नहीं पता. यह एक रहस्य है और लंबे अरसे तक रहस्य ही रहेगा .

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button