Uncategorized

बोकारो में लौह पुरुष की प्रतिमा का हुआ अनावरण, 18 फीट ऊंची है प्रतिमा

News Wing
Bokaro, 10 September : बोकारो शहर में आज देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस प्रतिमा का अनावरण विधायक बिरंची नारायण ने किया. प्रतिमा शहर के गरगा पुल के पास स्थापित की गई है. यह प्रतिमा 18 फीट ऊंची है और शहर की अब तक की सबसी ऊंची प्रतीमा हैं.

झारखंड के लिए गर्व की बात

इस मौके पर विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि लौह पुरुष की प्रतिमा का अनावरण होना ना सिर्फ बोकारो जिले के लिए खुशी की बात है बल्की यह पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि आज हमें लौह पुरुष के आदर्शो पर चलने की जरुरत है तभी जा कर देश और समाज का विकास हो सकेगा. इसके लिए हम सभी को संकल्प लेने की जरुरत हैं.

संजय शान ने बनाई प्रतिमा

झारखंड के जाने-माने मूर्तिकार संजय शान ने चार माह में प्रतिमा का निर्माण किया. उन्होंने बताया कि बोकारो में उनके द्वारा छोटे-छोटे कई प्रतिमा का निर्माण किया गया है, लेकिन यह अब तक की सबसे ऊंची और भव्य प्रतिमा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button