Uncategorized

नगर निकाय चुनाव: झारखंड में 34 निकायों की मतगणना जारी, सुरक्षा के भारी इंतजाम

Ranchi: झारखंड में 34 नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. सभी जिला मुख्यालयों में शुक्रवार सुबह 8 बजे से कांउटिंग शुरू है. मतगणना स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कांउटिंग हॉल में मोबाइल, कलम, कागज समेत किसी भी सामान को लेकर जाने की अनुमति नहीं है. हालांकि कुछ जिलों में काउंटिंग देर से शुरु होने की खबर है.

इसे भी पढ़ें:NEWSWING IMPACT: कंबल घोटाला की खबर छपने के बाद हुई कार्रवाई, वापस लिए गए झारक्राफ्ट सीईओ के सारे पावर

रांची में पंडरा बाजार समिति में काउंटिंग 

रांची नगर निगम के लिए पंडरा स्थित बाजार समिति में कांउटिंग हो रही है. हालांकि पंडरा मतगणना केंद्र में थोड़ी देर से मतगणना शुरू होने की खबर है.  मतगणना के लिए पंडरा बाजार समिति में 15 हॉल बनाये गये हैं. हर मतगणना हॉल में 3 से 4 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इसके अलावा सभी स्ट्रांग रूम में 15 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. वहीं, पेपर रूम में दो  कैमरे मतगणना केंद्र के परिसर में लगभग 35  सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इसके अलावा सभी कैमरों का डिसप्ले मेन कंट्रोल रूम में लगाया  गया है, जहां 4 एलसीडी के माध्यम से सभी कमरों की निगरानी की जा रही है. पांच मेयर, 19 डिप्टी मेयर और 462 पार्षद प्रत्याशियों की मतगणना होगी नगर निकाय चुनाव में मेयर के  5 प्रत्याशी डिप्टी मेयर के 19 प्रत्याशी व वार्ड पार्षद के लिए 462  प्रत्याशियों के लिए किये गये मतदान की गिनती की जायेगी. मतगणना के लिए लगभग 1000 कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है.

लातेहार में बीजेपी की जीत

कुछ जिलों से निकाय चुनाव के रिजल्ट आने शुरु भी हो गये हैं.

लातेहार में भाजपा की सीतामणि ने नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. जबकि उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने जीता.

हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. 

जबकि गढ़वा में राजद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर आरजेडी आगे है, वही अबतक हुई गिनती में भाजपा यहां तीसरे नबंर पर है. पहले राउंड की गिनती में राष्ट्रीय जनता दल  1547 वोट पाकर पहले स्थान पर है, जबकि  1388 मतों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा  दूसरे और भारतीय जनता पार्टी  1027 वोट पाकर तीसरे स्थान  पर है.

इधर बोकारो में नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के राकेश कुमार सिंह 2500 मतों से आगे चल रहे हैं.

गौरतलब है कि सूबे में पहली बार दलीय आधार पर हुए निकाय चुनाव के रिजल्ट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि ये रिजल्ट 2019 के रण से पहले सभी दलों को उनकी सियासी ताकत का एहसास करा देगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button