
Bokaro : चंदनकियारी थाना के बरमसिया ओपी क्षेत्र के उरांवडीह में ट्रेक्टर से कुचल कर फुलकुमारी(17) की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि वाहन मालिक के भाई सत्तार अंसारी की मौत पीएमसीएच धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में हुई. घटना में चालक विष्णु रजवार गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार सुबह इंदु नारायण महतो की पुत्री फुलकुमारी तालाब से बर्तन धोकर घर वापस घर लौट रही थी. तभी चंदनकियारी से बरमसिया की ओर से जा रहा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर घर के दीवार में टकरा गया. इसी क्रम में फुलकुमारी ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी. जिससे मौके उसकी मौत हो गयी. ट्रेक्टर चालक विष्णु रजवार व वाहन मालिक के अनुज घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जिन्हें चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया गया.
इसेे भी पढ़ें : वाहन दुर्घटना में रांची निवासी महिला की कोलेबिरा में मौत, तीन घायल
20 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरमसिया चंदनकियारी मुख्यपथ को मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर जाम कर दिया. घटना की सूचना पाकर चंदनकियारी सीओ प्रमोद राम पहुंचे. उनके ओर से मुआवजे के रूप में 20 हजार रुपया व अन्य सुविधा देने की घोषणा की. जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




