Uncategorized

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ ने की इरफान की खास मदद

NW Desk: अभिनेता इरफान खान इन दिनों जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही उनकी चिट्ठी ने हर किसी को भावुक कर दिया था. पिछले तीन महीने से न्यरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहें इरफान लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं. इरफान के इस मुश्किल घड़ी में हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है, और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. इरफान की मदद के लिए बॉलीवुड के कई लोग आगे आये हैं. वही बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने इरफान को खास मदद दी है.

 इसे भी पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची

न्यूज पोर्टल स्पॉटबॉय के अनुसार, इलाज के लिए लंदन रवाना होने से पहले इरफान खान की पत्नी सुतापा ने शाहरुख को फोन किया था और उन्हें बताया कि इरफान उनसे मिलना चाहते हैं. जिसके बाद शाहरुख इरफान के मुंबई स्थ‍ित मध आईलैंड निवास पर पहुंचे और करीब दो घंटे उनके साथ बिताए. इस दौरान शाहरुख ने इरफान की हौसला अफजाई की. साथ ही अपने लंदन वाले घर की चाभी भी उन्हें दी. हालांकि इरफान चाभी लेने को तैयार नहीं थे, लेकिन किंग खान के काफ जोर देने पर इरफान ने इसे रख लिया. दरअसल, शाहरुख का मानना है था कि इस घर में इरफान अपने घर जैसा फील कर पायेंगे. और उन्हें स्वस्थ होने में मदद मिलेगी.

बता दें कि इरफान खान, शाहरुख के काफी करीबी माने जाते हैं. वही मीडिया में आयी खबर के मुताबिक,  लंदन में इरफान की सेहत में सुधार आ रहा है. हालांकि, उनकी रिकवरी की गति धीमी है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल के अंत तक वो भारत लौट सकते हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button