Uncategorized

बेल्जियम लौट सकते हैं आईएस के जेहादी

ब्रसेल्स: यूरोप को सीरिया से लौट रहे जिहादियों की बड़ी संख्या का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) नियंत्रित क्षेत्रों में स्थितियां काफी तीव्र हैं।

बेल्जियम के गृहमंत्री जैन जैंबन ने रविवार को ‘आरटीबीएफ’ के साथ एक साक्षात्कार में चेतावनी देते हुए कहा, “हम देख रहे हैं कि रक्का (सीरियाई शहर) और मोसुल में आईएस दबाव में है।

बेल्जियम के जेहादी आतंकवादियों को या तो वहां रहकर आईएस की सुरक्षा में मदद करनी होगी या फिर उन्हें वापस (यूरोप) भेजा जाएगा।”

जैंबन ने खुलासा किया कि आईएस से जुड़ने वाले बेल्जियम नागरिकों में 117 नागरिक वापस आ गए हैं और उनमें 50 फीसदी लोगों को जेल और आधे को निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button