Uncategorized

बेलारूस के सहयोग से खूंटी में खुलेगा इको टेक्‍नाे पार्क: रघुवर दास

रांची: मुख्‍यमंत्री रघुवर दास से बेलारूस और भारत के ज्वाइंट वेंचर कम्पनी SKYWAY TENACI ENGNERING के प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित आवास में मुलाकात की। यह कम्पनी झारखंड में 5th Generation Rapid Electric Transport System का निर्माण करेगी। इस इलेक्ट्रीक ट्रांसपोर्ट की गति 500 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। इसके उत्पादन हेतु खूंटी में ECO TECHNO PARK का निर्माण किया जायेगा। इसECO TECHNO PARK से एशिया और फार र्इस्ट की Electric Transport System की जरूरतों को पूरा किया जायेगा। यहां पर आर एंड डी के साथ-साथ प्रोटोटाइप विकसित करने एवं टिेस्टंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस परियोजना में 150 मिलियन डॉलर का निवेश होगा जो पांच वर्षों में बढ़कर लगभग 2000 मिलयन डॉलर तक हो जायेगा। राज्य के लगभग 1000 युवाओं विशेषकर इंजीनियर को रोजगार मिलेगा।
SKYWAY बेलारूस के साइंटिस्ट डॉ0 वार्इ0एनातोली ने कहा कि ECO TECHNO PARK से भारत की यातायात संबंधी समस्या दूर होगी। यातायात के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आयेगा। इस सिस्टम में दुर्घटना की संभावना नगण्य है।

मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस तकनीक के उपयोग से यातायात सुगम होगी एवं आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि कम्पनी में कार्य करने वालों युवाओं का चयन कर उन्हें एडवांस ट्रेनिंग दी जाय, इससे उत्पादन कार्य शीघ्रतापूर्वक किया जा सकता है।

वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल,SKYWAY TENACI ENGNERING कम्पनी के चेयरमेन हरीश मेहता, ज्वाइंट मेनेजींग डायरेक्टर प्रणव मेहता एवं डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट विक्टर बाबुरीन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button