Uncategorized

बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी ने कोर्ट परिसर में पत्नी का रेता गला, मौत

Guwahati : बेटी से दुष्कर्म के आरोपी एक शख्स ने डिब्रूगढ़ जिला और सत्र अदालत परिसर के भीतर अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी पूर्ण नाहर डेका को काबू में करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया. डिब्रूगढ़ पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप साइकिआ ने बताया कि बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी ने अपनी पत्नी रीता नाहर डेका का कोर्ट के गलियारे में गला काट दिया.

इसे भी पढ़ें- समय पर बिजली बिल नहीं मिला तो लगेगा 420 वोल्ट का झटका, जेबीवीएनएल को नहीं कोई फिकर

डिब्रूगढ़ पुलिस थाना प्रभारी सिद्धेश्वर बोरा ने बताया कि आरोपी इस मामले में करीब नौ महीने से जेल में था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी जिसके लिए उसकी पत्नी भी आई थी क्योंकि यह शिकायत उसी ने दर्ज कराई थी. बोरा ने बताया कि आरोपी ने अचानक अपनी जेब से चाकू निकाला और महिला के गले पर वार कर दिया. उन्होंने बताया कि महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button