Uncategorized

बीयर तो है पर हर दुकान में ठंडी नहीं मिलेगी

Ranchi: तपती गर्मी में चिल्ड बीयर पीने की चाहत रखनेवालों के लिए बुरी खबर है. उन्हें शराब की दुकानों में बीयर तो मिलेगी लेकिन वो ठंडी हो यह जरुरी नहीं. इसकी वजह यह है कि झारखंड में शराब बेचने के लिए सरकार की ओर से अधिकृत कंपनी फ्रंटलाइन की कुल 457 शराब दुकानों में से केवल 80 फीसदी के पास डीप फ्रीजर की सुविधा है. वहीं 20 फीसदी दुकानों में डीप फ्रीजर की सुविधा नहीं है. ऐसे में जिन दुकानों में डीप फ्रीजर की व्यवस्था नहीं है वहां ठंडी बीयर नहीं मिल सकेगी. सभी दुकानों में ठंडी बीयर की व्यवस्था नहीं होने के कारण बीयर की बिक्री में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट आयी है. वहीं सोमुख कंपनी के पास राज्‍य के 8 जिलों में 222 सरकारी शराब दुकानों के संचालन की जिम्‍मेदारी है.

इसे भी पढ़ें- राज्यकर्मियों के लिए खुशखबरी,  प्रोन्नति पर लगी रोक हटी, आदेश जारी

बीयर की कोई कमी नहीं

झारखंड की शराब दुकानों में फिलहाल बीयर की कोई कमी नहीं है. शराब दुकानों में 1.20 लाख पेटी बीयर उपलब्ध है. राज्‍य के 21 जिलों में शराब के गोदाम हैं. इन सभी गोदामों में शराब रखने की क्षमता अलग-अलग है.

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों सहयोगियों और क्षेत्रीय दलों का भरोसा खो रही मोदी-शाह की जोड़ी ?

घट गयी शराब दुकानों की संख्या

सरकारी नियंत्रण के पहले झारखंड में 1400 से अधिक शराब की दुकानें हुआ करती थीं. सरकारी नियंत्रण में शराब बेचने के लिए नई नीति आने के बाद इनकी संख्या आधे से भी कम यानी 679 हो गयीं. इनमें से 20 फीसदी दुकानों में ठंढी बीयर बेचने के लिए डीप फ्रीजर की सुविधा नहीं है. गौरतलब है कि बीयर की बोतलों में सभी कर सहित अधिकतम खुदरा मूल्‍य पर ठंढी बीयर सर्व करने का निर्देश रहता है.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button