Uncategorized

बीएयू के 7 कॉलेजों के लिए 345 पदों का होगा सृजन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

 News Wing

Ranchi, 18 August: झारखंड कैबिनेट ने शुक्रवार को 20 एजेंडों को मंजूरी दी है. कैबिनेट ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके के तहत सात नये महाविद्यालयों के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक 435 पदों की स्वीकृति प्रदान की है. ये सात नये महाविद्यालय गढ़वा, गोड्डा, देवघर, हंसडीहा (दुमका), कांके (रांची) खूंटपानी (चाईबासा) और गुमला हैं. वित्तीय वर्ष 2017-18 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी को भी कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की. इसमें सकल राशि 1987.74 करोड़ रुपये है.

इन प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर

खेल विषय को राज्य सूची से हस्तांतरित कर समवर्ती सूची में शामिल किया जायेगा.

झारखंड राज्य निबंधन लिपिकीय संवर्ग नियमावली 2017 के गठन को मंजूरी.

जिडको को झारखंड केंद्रीय निरीक्षण एजेंसी के लिए नामित किया गया.

मुख्यमंत्री लघु व कुटीर उद्यम विकास बोर्ड का निबंधन सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत करने की मंजूरी.

झारखंड नगरपालिका निर्वाचित प्रतिनिधि नियमावली, 2017 के गठन को स्वीकृति.

राज्य के दंत चिकित्सकों का डायनेमिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन के तहत वेतनमान बढ़ेगा.

झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार विनियमन, 2016 में संशोधन की स्वीकृति.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button