
Patna : बिहार सरकार ने देशी शराब और ताड़ी के उत्पादन और बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े अत्यंत गरीब परिवारों के लिए ‘सतत जीविकोपार्जन योजना’ के साथ कुल 15 एजेंडों को मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुए राज्य कैबिनट की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली है. इस योजना के क्रियान्वयन में अगले तीन सालों में बिहार सरकार 840 करोड़ रूपये खर्च करेगी.
इसे भी पढ़ें : सिल्ली और गोमिया में उपचुनाव 28 मई को, 10 मई तक नामांकन, 31 मई को वोटों की गिनती
‘सतत जीविकोपार्जन योजना’ में अगले तीन वर्षों में 840 करोड रूपये लगेंगे: – अरविंद कुमार चौधरी
कैबिनट बैठक के बाद सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव अरूण कुमार सिंह ने पत्रकारों ने बताया कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के पहले देशी शराब और ताड़ी के उत्पादन और बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े अत्यंत गरीब परिवारों के लिए ‘सतत जीविकोपार्जन योजना’ को मंजूरी प्रदान दे दी गई है. वहीं, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने ‘सतत जीविकोपार्जन योजना’ के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन में अगले तीन वर्षों में 840 करोड़ रूपये लगेंगे. सभी गरीब परिवार को जो परिवार हाशिए पर हैं और सरकार की किसी योजना से अभी तक नहीं जुड़े है उन सभी को जोड़ा जाएगा.
इसे भी पढ़ें : सरयू राय ने मुख्यमंत्री से कहा- पशुपालन घोटाला जैसा ही है कंबल घोटाला, सीबीआई जैसी एजेंसी से करायी जाए जांच
दूसरे धंधे की शुरुआत के लिए दिया जाएगा अधिकतम एक लाख रुपये
बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सतत जीविकोपार्जन योजना का मुख्य मकसद देशी शराब या महुआ की चुलाई या ताड़ी के व्यापार में पीढ़ियों से अवैध रूप से जुड़े गरीब परिवारों को मुख्य धारा में शामिल करना है. इसके अंतर्गत अगले तीन वर्ष में 840 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है. इसमें 25% राशि सरकार अनुदान देगी और शेष 75% राशि का बंदोबस्त ग्रामीण विकास विभाग अपने स्तर पर करेगा. इसमें प्रत्येक परिवार को न्यूनतम 60 हजार और अधिकतम एक लाख रुपये दिये जायेंगे. जो परिवार रुपये लौटाने की थोड़ी बहुत स्थिति में भी है, तो उन्हें यह राशि बेहद कम दर पर लोन के रूप में दी जायेगी. जो परिवार किसी भी तरह से रुपये लौटाने की स्थिति में नहीं हैं, उन्हें यह राशि अनुदान के रूप में मिलेगी.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच अप्रैल को पूर्ण शराबबंदी के दो साल पूरे होने के मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में इस तरह की योजना को शुरू करने की घोषणा की थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




