Manish Jha
Ranchi,11November : झारखंड की राजधानी रांची के नेशनल इंस्टीट्यूट योगा प्रशिक्षण केंद्र में छात्र और छात्राओं को कम संसाधन मिलने के बावजूद भी इनका प्रदर्शन शानदार है. कृतिका ,आकृति , पवन , प्रदीप, स्नेहा , इन छात्राओ में प्रतिभा के साथ हुनर कूट-कूट कर भरा है और इनमें सबसे अहम योगदान उनके कोच नंदू दुलाल दत्ता जिनके प्रयास और मेहनत की बदौलत आज योगा के चारों स्पर्धा में यहां के बच्चे ने डिस्ट्रिक्ट, नेशनल, अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल हासिल किया है. यहां की योगा प्लेयर आकृति कुमारी ने कलर्स चैनल में प्रसारित होने वाली इंडिया गॉट टैलेंट में अपनी हुनर को सित कर चुकी हैं और कुछ बच्चे दूसरे देश में भी योगा इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिनका पूरा श्रेय वहां के योगा खिलाड़ी अपने कोच को देते हैं.
नेशनल इंस्टिट्यूट योगा कोच ( नंदू दुलाल दत्ता) : इनका कहना है कि हमारे इंस्टिट्यूट में 100 से अधिक बच्चे योगा का प्रशिक्षण लेते हैं. मैं इन छात्रों को मुफ्त में प्रशिक्षण देता हूँ और आज हमारे इंस्टिट्यूट में बहुत से योगा प्लेयर डिस्ट्रिक्ट से लेकर इंटरनेशल लेवल तक चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं और ब्रॉन्ज से लेकर गोल्ड मेडल तक जीतने में कामयाब रहे हैं. खास बात यह है कि यहाँ से प्रशिक्षण लो चुके 30 से 40 बच्चे विदेशों में योगा इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्यरत हैं. कोई हांगकांग , यूएसए, वियतमान, कनाडा आदि देशों में हैं. जो अपनी कामयाबी के झंडे हर राज्य से लेकर विदेश में अपने नाम कर चुके हैं और आगे भी करेंगे.
क्या कहना है छात्रों का
आकृति राज (योगा प्लेयर ) : ये नेशनल इंस्टीट्यूट योगा प्रशिक्षण केंद्र में 9 साल से योगा सीख रही हैं और ये डिस्ट्रिक्ट,स्टेट, नेशनल, इंटरनेशनल के सभी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं. अभी हाल में सितंबर में संपन्न हुये जम्मू कश्मीर में अंतराष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप में इन्होंने योगा की चारो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है. इन्होंने अपने हुनर का प्रदर्शन इंडिया गॉट टैलेंट में भी किया है. जिसके लिये इन्हें बहुत ही सराहा गया.अपनी पूरी कामयाबी का श्रेय ये अपने गुरु नंदू दुलाल दत्ता को देती हैं
स्नेहा कुमारी (योगा प्लेयर ) : इनका कहना है कि, 3 साल से नेशनल योगा इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण ले रही हूँ और यहां मुफ्त में योगा सिखाया जाता है. हमारे जो गुरु नंदू दुलाल दत्ता है. जो पूरे सपोर्टिव हैं
प्रदीप कुमार (योगा प्लेयर ) : मैं यहां पर डेढ़ साल से प्रशिक्षण ले रहा हूँ और इतने कम समय में ही सर ने मुझे रास्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया और दोनों में हमने गोल्ड मेडल जीता और उनके विश्वास पर खरा उतरने में कामयाब रहे.
पवन कुमार झा (योगा प्लेयर) भी चार साल से अपने कोच नंदू दुलाल दत्ता के सानिध्य में प्रशिक्षण ले रहे हैं और फिलहाल मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में 3 बजे से 5 बजे तक प्रैक्टिस करते हैं यह भी स्टेट से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर के योगा चैंपियन प्रतियोगिता में अपने हुनर से गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और इनका कहना है कि हमारे कोच सभी बच्चों को मुफ्त में प्रशिक्षण देते हैं और उन्हें स्टेट से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये मौका देते हैं. हम उनके विश्वास पर खरे उतरने के लिये अपना 100 प्रतिशत योगदान देते हैं. जिसमें सफल भी रहते हैं. कोलकाता में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होने वाली योगा चैंपियनशिप के लिये हमलोगों से प्रैक्टिस करवाई जा रही. जिससे वहां होने वाले प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकूं.




