Uncategorized

बिहार में नक्सली हमला, 7 पुलिसकर्मी शहीद

औरंगाबाद (बिहार): बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर और टंडवा मार्ग पर मंगलवार की शाम नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग विस्फोट कर एक पुलिस जीप को उड़ा दिया, जिससे एक थाना प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस के अनुसार, टंडवा थाना प्रभारी अजय कुमार एक बैठक कर अपनी टीम के साथ टंडवा लौट रहे थे, तभी नवीनगर से आगे बढ़ने के बाद नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर जीप उड़ा दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना में थाना प्रभारी सहित सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button