Uncategorized

केन्द्रीय मंत्री नकवी की बहन को जान से मारने की धमकी

News Wing
Bareilly (UP), 
16 September : केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी को आज कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिली .पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

केन्द्रीय मंत्री नकवी की बहन फरहत नकवी बरेली में रहती हैं. वह पिछले काफी समय से तलाकशुदा महिलाओं की मदद के लिए “मेरा हक फाउंडेशन“ नामक एनजीओ चला रही हैं.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज 
पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा कि दोपहर सिविल लाइन्स से परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में भाग लेने के बाद ई-रिक्शा से जब वह वापस लौट रही थीं, रास्ते में चौकी चौराहे के पास कार सवार अज्ञात लोगों ने उनका रिक्शा रोककर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि फरहत नकवी की तहरीर मिलने के बाद थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई. उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button