News Wing
Hajipur, 11 December: वैशाली जिले के हाजीपुर जेल में पदस्थापित कक्षपाल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर मोहल्ले का निवासी दीप नारायण राय आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद सैप में बहाल हुआ था.
अपराधियों ने सिर में मार दी तीन गोलियां
जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के हाजीपुर जेल में तैनात कक्षपाल को सोमवार की सुबह अपराधियों ने सिर में तीन गोलियां मार दीं. गोली लगते ही वह जेल टावर के समीप ही ढे़र हो गया. हालांकि, गोली लगने के बाद घायल सैप जवान दीप नारायण को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ड्यूटी पर जाने के दौरान घटी घटना
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दीप नारायण सोमवार की सुबह ड्यूटी के लिए जा रहा था. उसी समय जेल के गेट के पास अपराधियों ने तड़ातड़ गोलियां बरसा दीं. इससे तीन गोलियां दीप नारायण के सिर में में लगीं. वहीं एक अन्य व्यक्ति को गोली लग गयी. घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अजय कुमार तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




