
Muzaffarpur : जिले के सकरा थाना क्षेत्र में कल देर रात एक तेल टैंकर और टाटा मैजिक वाहन के बीच आमने—सामने की टक्कर में मैजिक पर सवार सात यात्रियों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य जख्मी हो गये.
इसे भी पढ़ें: पापा का सपना पूरा करने के लिए पिता की ही अर्थी छोड़ परीक्षा देने गये भाई-बहन
पांच लोगों की घटना स्थल पर ही हो गयी मौत
पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) गौरव पांडेय ने बताया कि देर रात करीब डेढ बजे हुये इस हादसे में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य ने श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुये अन्य सात लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पांडेय ने बताया कि इस हादसे में हताहत हुये सभी लोग उक्त टाटा मैजिक से एक शादी समारोह में शामिल होकर ताजपुर से लौट रहे थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




