Uncategorized

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने छोड़ा NDA का साथ, महागठबंधन का थामा हाथ

Patna : हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के नेता और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी से मुलाकात के बाद एनडीए से अलग होने की घोषाणा की. साथ ही उन्होंने महागठबंधन का दामन थामने का भी ऐलान किया है. वहीं तेजस्‍वी यादव ने जीतन के इस फैसले के बाद कहा कि जीतन मांझी जी मेरे अभिभावक हैं. मैं उनके बेटे के समान हूं. वो मेरे अभिभावक के पुराने दोस्त भी रहे हैं. अब वो हमारे साथ आ गये हैं और वो महागठबंधन का हिस्‍सा होंगे.

इसे भी पढ़ें- 9 स्कूली बच्चों को कुचलने वाले मनोज बैठा ने आत्मसमर्पण किया

इसे भी पढ़ें- ईडी ने भाकपा माओवादी नेता मुसाफिर सहनी समेत तीन को पूछताछ के लिए तलब किया, जानें कौन है यह माओवादी

एनडीए ने मुझे कुछ नहीं दिया : जीतन

गौरतलब है कि जीतन राम मांझी काफी समय से एनडीए से नाराज चल रहे थे. जहानाबाद सीट से हो रहे उपचुनाव के लिए भी मांझी ने टिकट पर अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन उनकी पार्टी को टिकट नहीं मिला. इसके बाद मांझी ने कहा था कि एनडीए में सबको कुछ न कुछ मिल रहा है, पर मुझे पार्टी की ओर से कुछ भी नहीं मिला है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button