Uncategorized

बिहार के गोपालगंज में जमीन विवाद में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

News Wing

Gopalganj, 08 December: जिले के नगर थाना क्षेत्र में कल देर रात पूर्व मुखिया की तेज प्रताप सिंह अवधिया की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय चौधरी ने आज बताया कि घटना नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक के बरई टोला के पास की है. तेज प्रताप सिंह अवधिया गोपालपुर थाना अंतर्गत गोलौरा गांव का निवासी था.

यह भी पढ़ें: पटना: हाई कोर्ट ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समेत 14 लोगों की जमानत की खारिज

जमीन विवाद बताई जा रही वजह

उन्होंने आशंका जतायी है कि हत्या का कारण जमीन विवाद हो सकता है. उन्होंने कहा कि अवधिया ने नगर थाना के साधु चौक के समीप जमीन खरीदी थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोपालगंज के गोपालपुर थाना अंतर्गत सिमरा पंचायत के पूर्व मुखिया रहे अवधिया पर भी हत्या, लूट एवं अपहरण के कई मामले में अदालत में लंबित हैं. वह लंबे समय तक जेल में भी रहे थे. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अवधिया गोपालगंज के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button