मनोज कुमार
देश मोदी जी के नेतृत्व में बदल रहा है. लोकसभा चुनाव पूर्व मोदी जी बदलाव की रुप-रेखा अपनी चुनावी रैलियों में खींच रहे थे. प्रत्येक रैलियों में खूब भीड़ जुटती थी और इनकी बातों पर, बोलने की लहजों पर खूब तालियां बजती थी. लोग बाग आत्म मुग्ध थे. सर कहते थे कि समस्या बॉर्डर पर नहीं है, बल्कि केंद्र में है. मनमोहन कमजोर पीएम हैं. आज 2017 में देश का बॉर्डर ज्यादा सुरक्षित है या 2014 में ज्यादा था ? जब पीएम को तथाकथित कमजोर बताया जा रहा था. सर कहते थे : भ्रष्ट सरकार को हटाइये, मैं ईमानदार ब्यवस्था दूंगा. क्या वाकई देश से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है ? क्या देश के किसी थाना, ब्लॉक, कचहरी में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है ? हां टीवी चैनलों में भ्रष्टाचार मुक्त ब्यवस्था देखने-सुनने को अवश्य मिलता है. मोदी कश्मीर में सब ठीक करने की बात करते थे. यह भी बात चर्चा में रही थी कि धारा 370 समाप्त हो जायेगी. आज को अंधा-बहरा भी बता सकता है कि कश्मीर की स्थिति यूपीए सरकार से बेहतर है या खराब? मोदी जी 15 लाख देने की बात किया करते थे, बाद में उनके शाह ने इसे चुनावी जुमला कह दिया. किसी ने पूछा क्या ? देश को क्यों बरगलाया ? काला धन लाने की बात करते थे. कितना आया? कब आयेगा? रॉबर्ट वाड्रा जेल जाने वाले थे. तीन साल हो गए. अब तक गए तो नहीं. कल तक कैग सही था और अब गलत? इस तरह की विवेचना से पता चलता है कि देश बदल रहा है. बगैर शक्षिक देश शक्षिति हो रहा है. बगैर लोकपाल देश भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा है. बगैर सफाई कर्मी देश स्वच्छ हो रहा है. बगैर गोला बारूद देश सुरक्षित हो रहा है. बगैर चुनाव जीते सरकार बन रहा है, आदि आदि. वाकई देश बदल रहा है. और हाँ, यह देश श्रीकृष्ण को माखन चोर कहता है. यानि आलोचना केवल लोकतंत्र का ही आधार नहीं है. बल्कि हमारी सभ्यता संस्कृति में भी आलोचना को स्वीकार्य करने की परंपरा थी. पर मोदी सर की आलोचना राष्ट्रद्रोह हो जाता है!!!!




