Uncategorized

बाली में फंसे भारतीयों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय तत्पर, खोला गया हेल्प डेस्क

News Wing

New Delhi, 28 November: इंडोनेशिया द्वारा बाली में ज्वालामुखी चेतावनी उच्चतम स्तर तक पहुंचने के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि वह स्थिति पर नजदीक से नजर रख रही हैं और वहां भारतीय मिशन भारतीयों को मदद मुहैया कराएगा.

यह भी पढ़ें: बाली ज्वालामुखी फटने की आशंका, उगल रहा भाप, छोड़ रहा है गंधकयुक्त धुआं

बाली में भारतीय वाणिज्यदूतावास ने वहां फंसे भारतीयों को हर प्रकार की मदद मुहैया कराने के लिए शहर के हवाईअड्डे पर हेल्प डेस्क खोला है. सुषमा ने कल ट्विटर पर कहा, ‘‘बाली में मौजूद भारतीयों- कृपया चिंतित नहीं हों. जकार्ता में भारतीय राजदूत प्रदीप रावत और महावाणिज्यदूत सुनील बाबू अपना काम कर रहे हैं और मैं इस पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रही हूं.’’ माउंट आगुंग से पिछले सप्ताह से निकल रहा भीषण गुबार अब आसमान में तीन किलोमीटर तक पहुंच गया है जिसके कारण विमानों को जमीन पर उतारना पड़ा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button