Uncategorized

बाबूलाल सहित 23 ने किया नामांकन व गिरिडीह की अन्य खबरें

गिरिडीह : चौथे चरण के तहत जिले के पांच विधानसभा में होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस क्रम में गिरिडीह विधानसभा से जहां चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं बगोदर विस के लिए तीन, जमुआ विस से चार, गाण्डेय विस से आठ और डुमरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल चार प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।

मंगलवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में सुबह से ही काफी चहल पहल थी। इस दौरान गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से झाविमो सुप्रीमो सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबलूलाल मरांडी ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम जुल्फिकार अली के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया, वहीं झामुमो नेता सुदिव्य कुमार सोनू ने भी निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन किया। गिरिडीह विस से सपा उम्मीदवार नीतेश कुमार और फाब्ला के समशेर जंगी ने भी अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह झाविमो प्रत्याशी लक्ष्मण स्वर्णकार, सपा के रंजीत यादव, फाब्ला के बद्री नारायण सिंह, शोषित समाज दल के बासुदेव प्र वर्मा सहित निर्दलीय प्रत्याशी शहादत अंसारी, भवानी शाह, ललिता राय व युनूस अंसारी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

जमुआ विधानसभा से झाविमो प्रत्याशी सत्य नारायण दास, सपा उम्मीदवार राजेन्द्र हाजरा, एवं निर्दलीय प्रतयाशी संतोष कुमार लाल व सुनील कुमार ने नामांकन पत्र भरा। इधर डुमरी स्थित प्रखंड मुख्यालय में बने निर्वाचन कार्यालय में डुमरी के सपा प्रत्याशी बाबूलाल रविदास, सीपीआई के नूनूचंद महतो, मार्कशिष्ट कोर्डिनेशन के महावीर प्रसाद ने नामांकन किया। वहीं बगोदर विधानसभा क्षेत्र से झाविमो प्रत्याशी मो इकबाल, राजद प्रत्याशी कमरूद्दीन अंसारी एवं निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल राणा अपने समर्थकों के साथ सरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल किया।
फोटो कैपसनः-
25 जीआरडी 2 में- निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल करते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी।
25 जीआरडी 3 में- निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष पर्चा भरते झामूमो के सुदिव्य सोनू।

भाजपा के प्रो वर्मा ने धनवार में किया जनसंपर्क
गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के नेता और गाण्डेय विधानसभा क्षे़त्र के भाजपा प्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा ने मंगलवार को धनवार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लक्ष्मण प्रसाद सिंह के समर्थन में धनवार के दर्जनों गांवों का दौरा किया। प्रो वर्मा ने धनवार के परसन, धनवार, चांदगर, बोनासिंघा, डोरंडा, खोटडीहा, चकनियाबर, कुरहा, बलहारा, घोडथम्बा, चितमाटांड़, परसन, सापामारन, कैलाढ़ाब, पुरेख आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने का आग्रह किया। मौके पर प्रो जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि जिस तरह केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में उद्योग एवं रोजगार को बढावा देने के लिए देशी एवं विदेशी निवेश के लिए ‘‘मेक इन इंडिया‘‘ का नारा दिया उसी तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनने पर ‘‘मेक इन झारखण्ड‘‘ का नारा दिया है, जिससे प्रदेश में उद्योग एवं रोजगार को बढावा देने के लिए देशी विदेशी निवेश बड़ी संख्या मे हो सके। उसी प्रकार राज्य में कोयला की प्रचुरता के बावजूद झारखंड बिजली की कमी से जूझ रहा है। सरकार झारखंड में कोयला ब्लाॅकों का उपयोग झारखंड में पावर प्लांट लगाकर उसके लिए करेगी। दौरे के दौरान उनके साथ जयमंगल राय समेत कई भाजपाई शामिल थे।

कई नेता भाजपा में हुए शामिल
गिरिडीह : झामुमो के नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि बासुदेव मण्डल, माले के राजेन्द्र्र सिंह और सोवराती अंसारी सोमवार को गाण्डेय के भाजपा प्र्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा के समर्थन में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान बासुदेव मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है।

भाजपा के चुनावी कार्यालय का उदृ्घाटन
गिरिडीह : गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के लिए जे पी कुशवाहा काॅलोनी में भाजपा प्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा की चुनाव कार्यालय का उदघाटन सोमवार भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का अहवान किया कि गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए तनमन से भाजपा प्रत्याशी को जीताने का काम करे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि यदुनन्दन पाठक, जयमंगल राय, भूषण वर्मा, भागीरथ मण्डल, पुरूषोत्तम कुमार, बेजनाथ प्र. वर्मा, कैलाश वर्मा, सहित अन्य भाजपायी उपस्थित थें।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अंसारी झाविमो में शामिल
गिरिडीह : बोकारो के पूर्व कांग्रेस विधायक इस्त्राईल अंसारी मंगलवार को झाविमो में शामिल हो गए। झाविमो सुप्रीमो श्री मरांडी के आवास पर पूर्व विधायक और उनके समर्थकों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्री मरांडी ने घोषणा की कि बोकारो विस क्षेत्र से झाविमो के प्रत्याशी के रूप में श्री अंसारी चुनाव लडेंगे। इस दौरान दिनेश यादव, राकेश मोदी, बांके बिहारी शर्मा, नूनूलाल मरांडी, महेश राम, राजेश जायसवाल, सुरेश साव, बबलू पाठक, मनोज संघई समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button