Uncategorized

बाजार निकल रहें हैं, तो जान लें..कचहरी रोड, हजारीबाग रोड, मेन रोड में लगा लंबा जाम

NEWS WING

Ranchi, 11 September : अगर अाप अभी बाजार निकल रहे हैं, तो ना निकलें. थोड़ी देर घर पर या दफ्तर में ही रुक जायें. क्योंकि दिन के 12.45 बजे से शहर का कचहरी रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड अौर अल्बर्ट एक्का चौक से लालपुर की तरफ जाने वाली हजारीबाग रोड पुरी तरह जाम हो गया है. वाहन चलने के बजाय सिर्फ सरक रहे हैं. कचहरी चौक अौर अल्बर्ट एक्का चौक पर की स्थिति सबसे खराब हैं. वहीं मेन रोड में वाहनों का लंबा जाम लगा हुअा है. लोग परेशान हैं. यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के लिए तैनात किए गये ट्रैफिक पुलिस के जवान कुछ नहीं कर पा रहे हैं.

45 मिनट में कांटाटोली नहीं पहुंचा

जाम में फंसे एक व्यक्ति ने बताया कि वह खेलगांव से लौट रहे थे. 45 मिनट बीतने के बाद भी कांटाटोली नहीं पहुंच सकें. तब वह लौट कर करमटोली चौक होते हुए हरमू रोड लौट रहें हैं. इसमे उन्हें 30 मिनट का वक्त लग गया. कुल 13 किमी की दूरी तय करने में इतना ज्यादा समय लग गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button